{"_id":"6a5d2d61b1d84d040b0ba48d","slug":"teenage-girl-missing-youth-accused-of-abducting-her-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21559-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी लापता, युवक पर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी लापता, युवक पर ले जाने का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के डीएलएफ इलाके से एक 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। उसके पिता ने दिल्ली के न्यू सीमापुरी क्षेत्र के रहने वाले सागर नामक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है।
दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दिल्ली के न्यू सीमापुरी में रहते हैं और दोनों नौकरी करते हैं। इसलिए उनकी 13 वर्षीय बेटी शालीमार गार्डन निवासी उनके भाई के घर रहती है। 17 जुलाई की शाम वह भाई के घर से लापता हो गई। जब उन्हें इस बात का पता चला तब उन्होंने एक अपनी भाभी और भतीजे का मोबाइल फोन जांचा। पता चला कि बेटी ने घर से निकलते समय सागर नाम के युवक को कॉल की थी। आरोप है कि वही व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।