{"_id":"6ab439aea99102d1aa099d78","slug":"teenage-girl-escapes-from-police-custody-police-search-for-her-within-the-hospital-premises-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24454-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस अभिरक्षा से किशोरी हुई फरार, पुलिस ने अस्पताल में ही किया तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस अभिरक्षा से किशोरी हुई फरार, पुलिस ने अस्पताल में ही किया तलाश
विज्ञापन
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस की अभिरक्षा में एमएमजी अस्पताल पहुंची किशोरी (17) पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। किशोरी के फरार होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही पुलिस का संघन अभियान चला तो किशोरी को अस्पताल परिसर से ही बरामद कर लिया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को शालीमार गार्डन थाने से उप निरीक्षक और महिला आरक्षी किशोरी को मेडिकल जांच के लिए एमएमजी अस्पताल ले गए। जांच पूरी होने के बाद महिला आरक्षी एक्स-रे रिपोर्ट लेने गई। इसी दौरान किशोरी लघुशंका का बहाना बनाकर वहां से चली गई। महिला आरक्षी के लौटने पर किशोरी नहीं मिली। किशोरी के फरार होने की सूचना से अफसरों में हडकंप मच गया और शालीमार गार्डन व घंटाघर थाने की पुलिस आनन-फानन अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पाया कि किशोरी अस्पताल से बाहर नहीं गई। पुलिस ने सभी कमरों और वार्ड में किशोरी की तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल के एक वार्ड में छिपकर बैठीं किशोरी को तलाश लिया गया। इसके बाद में बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
-- -
इस मामले में लेकर गई थी पुलिस
मूलरूप से बिहार की रहने वाली किशोरी दिल्ली रैन बसेरे में रहती है। 20 सितंबर को शालीमार गार्डन क्षेत्र में विवाद के बाद उसने युवक के सिर पर ईंट मार दी थी। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बाल संरक्षण समिति के आदेश पर उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
किशोरी को ले जाने वाले उपनिरीक्षक और महिला आरक्षी से लापरवाही के मामले में पूछताछ की जाएगी। किशोरी को तलाश करके वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया गया है।- हिंडन रिजुल कुमार, डीसीपी ट्रांसे।