फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   team india hockey to change colour of medal in Paris Olympics says assistant coach Piyush Dubey

टोक्यो ओलंपिक्स: गाजियाबाद में बोले हॉकी इंडिया पुरुष टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे- पेरिस में बदलेंगे पदक का रंग

Wed, 25 Aug 2021 05:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 25 Aug 2021 05:37 PM IST
सार

सहायक कोच पीयूष कुमार दुबे ने कहा कि साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में पदक का रंग जरूर बदलेंगे। बताया कि ओलंपिक के बाद एशियन गेम्स पहला और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स दूसरा लक्ष्य है।
 

विज्ञापन
team india hockey to change colour of medal in Paris Olympics says assistant coach Piyush Dubey
पीयूष कुमार दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी इंडिया पुरुष टीम के सहायक कोच पीयूष कुमार दुबे बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में पदक का रंग जरूर बदलेंगे। बताया कि ओलंपिक के बाद एशियन गेम्स पहला और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स दूसरा लक्ष्य है।

विज्ञापन


मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक्स में टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से हरा दिया था। पूरे मैच के दौरान भारतीय पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के आगे संघर्ष करती रही थी। एक समय भारत ने बेल्जियम पर बढ़त भी बना ली थी, लेकिन टीम इंडिया बहुत देर तक यह बढ़त कायम नहीं कर सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद पांच अगस्त को भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें टीम इंडिया ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया था। इस मैच से पहले सेमीफाइनल में हार का सामना करने पर पीएम मोदी ने फोन कर पुरुष हॉकी टीम और कोच से बातचीत की थी और उनका हौसला बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed