{"_id":"572b6e554f1c1b4e345cd614","slug":"team-arrived-in-the-market-it-deviates-from-toilets-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट में पहुंची टीम, टॉयलेट्स से हटेंगे कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट में पहुंची टीम, टॉयलेट्स से हटेंगे कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
टॉयलेट्स से हटेंगे कब्जे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन स्कूल मार्केट में सरकारी टॉयलेट्स पर कब्जा हटवाकर नगर निगम दोबारा इनका संचालन शुरू कराएगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गोदाम में तब्दील कर दिए गए यूरिनल को भी देखा और कब्जा कर बंद कर दिए गए टॉयलेट को भी। उन्होंने दोनों टॉयलेट्स से कब्जा हटाकर मरम्मत कराने के बाद इनका संचालन शुरू कराने का दावा किया।
विज्ञापन
बता दें कि टॉयलेट्स पर कब्जे की खबर ‘अमर उजाला’ ने दो मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यह मामला नगर निगम सभागार में बीते बुधवार को महापौर और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में भी गूंजा।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा के निर्देश पर सेनेट्री इंस्पेक्टर वीपी शर्मा और टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। निगम की टीम ने घंटाघर सब्जी मंडी स्थित यूरिनल का निरीक्षण किया। इस यूरिनल को एक दुकानदार ने बंद कर इसमें अस्थायी गोदाम बना लिया है।
निगम की टीम ने कब्जा हटाने के लिए कहा तो व्यापारी ने इसका विरोध किया। निगम टीम ने टाउन स्कूल मार्केट में लाखों के बजट से बनाए गए टॉयलेट की स्थिति भी देखी।
उनका कहना है कि जल्द ही इन यूरिनल और टॉयलेट्स से कब्जा हटवाकर इनका संचालन शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने इस टॉयलेट में वेंटिलेशन बनाए जाने की मांग की है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सेनेट्री इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया था। अभी वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर देंगे। उसके आधार पर काम कराकर दोनों टॉयलेट्स को शुरू कराया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर