{"_id":"60438c7595a97b073229d296","slug":"teacher-shot-by-four-in-muradnagar-incident-captured-in-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में अपराधियों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में अपराधियों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Sat, 06 Mar 2021 10:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
टीचर सचिन त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में शनिवार को एक टीचर पर चार लोगों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि अपराधी एक स्कूटी में बैठकर रास्ते में टीचर सचिन त्यागी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही टीचर वहां से गुजरते हैं, वो उनकी बाइक को रोककर उनपर गोलियां बरसा देते हैं।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। सूचना है कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।