{"_id":"64613293d35b561c540dc446","slug":"tax-scam-of-crores-ghaziabad-news-c-30-1-107035-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्रमिक के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ा का टैक्स घोटाला ,केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्रमिक के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ा का टैक्स घोटाला ,केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। शातिर बदमाशों ने भोजपुर के ईसाकनगर निवासी एक श्रमिक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनी बनाई और करोड़ों रुपये टैक्स की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। श्रमिक को आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद मामले की जानकारी लगी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
गांव ईसाकनगर निवासी मनवीर हापुड़ जनपद के जिंदलनगर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में डाक द्वारा आयकर विभाग से एक नोटिस उनके घर पहुंचा। नोटिस में मनवीर द्वारा एक कंपनी बनाकर करोड़ों रूपये सालाना कारोबार का टैक्स बकाया बताया गया। नोटिस देखकर मनवीर के होश उड़ गए। 11 हजार रुपये मासिक की नौकरी करने वाले मनवीर के रातों की नींद हराम हो गई। मनवीर का आरोप है कि बदमाशों ने उसका आधारकार्ड, पैनकार्ड तथा अन्य दस्तावेजों से फर्जीवाड़ा कर कपंनी बनाकर टैक्स घोटाला किया। आरोप है कि शिकायत करने पर भोजपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मनवीर ने कोर्ट की शरण ली। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।