फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax evasion worth crores caught in GST department raid, Rs 12 crore deposited

Ghaziabad News: जीएसटी विभाग के छापे में पकड़ी गई करोड़ों की कर चोरी, 12 करोड़ जमा कराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores caught in GST department raid, Rs 12 crore deposited
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को आरडीसी स्थित वाटर और सीवेज पाइप लाइन का ठेका लेने वाली फर्म पर छापा मारकर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। टीम ने फर्म के संचालक से 12 करोड़ रुपये जमा कराए। इस दौरान फर्म में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 गाजियाबाद जोन प्रथम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि जीएसटी के तहत पंजीकृत सभी ठेका फर्म द्वारा दाखिल रिटर्न और प्राप्त टीडीएस की समीक्षा की जा रही है। कई मामलों में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा ठेका ठेका के समय और संबंधित क्षेत्र में सेवाएं देने के समय भुगतान प्राप्त किया जाता है। जांच करने पर पाया गया टीडीएस कटौती के मुकाबले रिटर्न में टर्नओवर कम दिखाया गया है। कई फर्मों ने रिटर्न में टर्न ओवर शून्य दिखाया है। ऐसी फर्मों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरडीसी सी 88 में गाजीपुर मिरजापुर एसटीपीएस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। यह जीएसटी विभाग में पंजीकृत है। यह फर्म कॉन्ट्रैक्ट, साइट फॉर्मेशन एंड क्लीयरेंस, वाटर एंड सीवेज पाइपलाइन के तहत सर्विस सेक्टर में पंजीकृत है। फर्म का डाटा विश्लेषण करने पर पाया गया कि फर्म द्वारा प्राप्त संविदा के अनुरूप सर्विस तो प्रदान कर दी गई थी लेकिन उसकी लाइबिलिटी जीएसटीआर 3बी घोषित नहीं करते हुए करदेयता से बचा जा रहा था। साल 2023-24 में प्राप्त टीडीएस वैल्यू के सापेक्ष जीएसटीआर 3बी में कम आउटवर्ड सप्लाई घोषित की गई थी। टीम ने फर्म पर पहुंचकर सेल से संबंधित प्रपत्रों की जांच की। मौके पर 12 करोड़ रुपये जमा कराए गए। जांच टीम में उपायुक्त रंतिदेव सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह, सहायक आयुक्त अरुण यादव, अरुण कक्कड़ समेत जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक्वेट हॉल संचालक पर लगाया 16 लाख का जुर्माना
साहिबाबाद क्षेत्र में संचालित मिराया बैंक्वेट हॉल संचालक पर जीएसटी विभाग ने 16 लाख का जुर्माना लगाया है। जीएसटी विभाग को शिकायत मिली थी कि बैंक्वेट हॉल संचालक पांच से छह लाख की राशि में बुकिंग करता है। 80 फीसदी कैश लेता है और 20 फीसदी की रशीद देता है। 20 फीसदी का जीएसटी जमा करता है। अपर आयुक्त ग्रेड वन दिनेश कुमार मिश्र ने टीम को ग्राहक बनकर जाने के लिए निर्देशित किया। ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने पहले रेकी की और फिर छापा मारकर प्रपत्रों की जांच की तो कर चोरी का मामला पाया गया। टीम ने 16.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम में उपायुक्त अनुराग बरौलिया, श्वेता तोमर, सहायक आयुक्त राहुल कुमार गौतम, राज्यकर अधिकारी पुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed