फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax evasion of Rs 1.03 crore caught from iron angle manufacturing firm

Ghaziabad News: लोहा एंगल बनाने वाली फर्म से पकड़ी 1.03 करोड़ की कर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 1.03 crore caught from iron angle manufacturing firm
गाजियाबाद/बुलंदशहर। लोहे की एंगल बनाने वाली एक फर्म के नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय और सिकंदराबाद स्थित फैक्टरी पर राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि फर्म संचालक ने बोगस फर्माें से खरीद दर्शाकर फर्जी तरीके से 1.03 करोड़ का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम लेकर कर चोरी की। अधिकारियों ने ई-वे बिल और वाहनों की ट्रैकिंग कर यह चोरी पकड़ी है। फर्म ने कर चोरी की यह रकम राज्यकर विभाग में जमा करा दी है।
विज्ञापन


राज्यकर विभाग जोन-दो के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस फर्म की ओर से दाखिल की गई जीएसटी रिटर्न के डाटा का विश्लेषण कराया गया। आयरन रोलिंग का काम करने वाली फर्म की ओर से क्लेम की गई आईटीसी और जारी ईवे बिल की जांच करने पर पाया गया कि इसने अन्य राज्यों में पंजीकृत फर्मों से खरीद की है। इसके लिए फर्म से ईवे बिल भी जारी किया गया। ईवे बिल में दर्शाए गए वाहनों की ट्रैकिंग टोल और आईआरडीएफ कार्ड से कराई गई तो पता चला कि जिन वाहनों के जरिए माल का परिवहन दर्शया गया है, उन्होंने कभी गाजियाबाद और सिकंदराबाद में प्रवेश ही नहीं किया। इसके बाद माल की बिक्री करने वाली फर्मों की जांच कराई गई तो पाया गया कि इनके जरिए बोगस खरीद-बिक्री का काम किया जा रहा है और बड़े स्तर पर टैक्स की चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

16 लोगों की टीम ने की कार्रवाई
जोन दो की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल के अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी ने बताया कि डाटा विश्लेषण में टैक्स चोरी की पुष्टि हो जाने के बाद 16 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम गठित की गई। इसमें एसआईबी रेंज सी के उपायुक्त अनुराग बरौलिया, खंड-16 के उपायुक्त मुकेश कुमार और खंड-13 की उपायुक्त सपना गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। इन टीमों ने फर्म के मुख्य व्यापार स्थल नवयुग मार्केट और अतिरिक्त व्यापार स्थल के रूप में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए कार्यालय पर छापामारी की। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म की ओर से नियमित रूप से व्यापार का लेखा जोखा नहीं रखा जा रहा। मनमाने ढंग से खरीद-बिक्री का डाटा रिटर्नों में दिखाया जा रहा हैI बड़ी मात्रा में स्टॉक का अंतर भी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed