फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax evasion is highest in steel, pan masala, betel nut and readymade garments.

Ghaziabad News: स्टील, पान मसाला, सुपारी, रेडिमेड गारमेंट में सबसे ज्यादा हो रही टैक्स चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion is highest in steel, pan masala, betel nut and readymade garments.
राजीव शर्मा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की ओर से अभियान चलाए जाने के बावजूद जीएसटी चोरी करने वाले लोगों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। गाजियाबाद, बुलंदशहर में सबसे ज्यादा जीएसटी की चोरी लोहा, पान मसाला, बीड़ी तंबाकू, सुपारी, मेंथा ऑयल, रेडिमेड गारमेंट के उत्पादों को इधर से उधर भेजने में की जा रही है। अगस्त महीने तक राज्यकर विभाग के जोन-2 में 18 तरह के उत्पादों की 403 गाड़ियों को पकड़ा है और 16.60 करोड़ का माल सीज कर 6.01 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराया गया है।

राज्यकर विभाग के गाजियाबाद जोन-2 के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 2.85 करोड़ की टैक्स चोरी आयरन स्टील में की गई है। 154 गाड़ियों की चेकिंग के दौरान यह चोरी पकड़ी गई हैं। रेडिमेड गारमेंट की 67 गाड़ियों की चेकिंग कर 69.28 लाख रुपये का टैक्स चोरी पकड़ी है। पान मसाला की 20 गाड़ियों से 68.24 लाख रुपये, बीडी-तंबाकू की 18 गाड़ियों से 24 लाख रुपये, सुपारी की 24 गाड़ियों से 55.55 लाख रुपये, लकड़ी की 21 गाड़ियों से 16.93 लाख रुपये टैक्स चोरी पकड़ी और जीएसटी के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन




बुलंदशहर के रास्ते पड़ोसी जिलों के संपर्क मार्गाें पर बढ़ी निगरानी
राज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर इकाई को सघन जांच के लिए निर्देशित किया गया है। बुलंदशहर के रास्ते संभल, मुरादाबाद, सहारनपुर, उत्तराखंड जाने वाले मार्गाें पर निगरानी बढ़ाई गई है। मेंथा ऑयल, लकड़ी, पेपर, सुपारी समेत कई अन्य श्रेणी के माल के वाहनों पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यकर विभाग के जोन-2 के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 महत्वपूर्ण श्रेणी के उत्पादों के 403 वाहनों में टैक्स चोरी कर माल की ढुलाई करते हुए पाया गया है। इन वाहनों का माल सीज कर 6.01 करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माने की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed