फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tarnished relationship father sexual harassment innocent daughter

कलंकित हुआ रिश्ता : काम पर गई थी मां, बेटे को खेलने भेज मासूम बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

Thu, 23 Feb 2023 03:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 03:02 PM IST
सार

बच्ची ने रोते हुए मां को बताया कि 13 फरवरी को जब वह काम पर गई थी तो पापा ने छोटे भाई को छत पर खेलने के लिए भेज दिया था। इसके बाद पापा ने उसके कपड़े उतारकर उसके साथ गंदी हरकत की। डर के कारण उसने बात छिपाकर रखी।

विज्ञापन
Tarnished relationship father sexual harassment innocent daughter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र की रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। सौतेले पिता ने आठ साल के बेटे को छत पर खेलने के बहाने भेजकर वारदात को अंजाम दिया। उस समय बच्ची की मां काम पर गई थी।

घटना 13 फरवरी की है जबकि डरी सहमी बच्ची ने 21 फरवरी को मां को पिता की हैवानियत की आपबीती बताई। मां ने 21 फरवरी को क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करा रही है।

विज्ञापन


बच्ची ने रोते हुए मां को बताया कि 13 फरवरी को जब वह काम पर गई थी तो पापा ने छोटे भाई को छत पर खेलने के लिए भेज दिया था। इसके बाद पापा ने उसके कपड़े उतारकर उसके साथ गंदी हरकत की। डर के कारण उसने बात छिपाकर रखी। मामले में बच्ची की मां ने पति के खिलाफ क्रासिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मूलरूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली है। हाल में वह दूसरे पति के साथ क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रह रही है। आरोपी पति मजदूरी करता है। उसके पहले पति से एक 10 साल की बेटी है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है और आठ साल का बेटा है।

एक साल पहले फेसबुक से संपर्क में आई महिला

महिला की करीब 12 साल पहले खोड़ा निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी। उससे उनके दो बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद होने के कारण वह उससे अलग रहने लगी। इसी दौरान फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसने उससे मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।

आरोपी पति ने साजिशन फंसाने का लगाया आरोप

 

एसीपी वेवसिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है। उसकी पत्नी उसे जेल भेजकर अपने पहले पति के साथ वापस जाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed