फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Target was given, loan of Rs 500 was given, only 10 got it

Ghaziabad News: लक्ष्य दिया गया 500 का ऋण मिला सिर्फ 10 को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Target was given, loan of Rs 500 was given, only 10 got it
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत शुक्रवार को सिर्फ दस युवाओं को ही पांच-पांच लाख का ऋण दिया जा सका, जबकि लक्ष्य 500 का था। आवेदन 750 आए थे, जिनमें से 650 की संस्तुति भी जिला उद्योग केंद्र ने कर दी थी। इसके बावजूद बैंकों ने सिर्फ 230 के ही ऋण स्वीकृत किए। इनमें से 220 की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



यह हाल तब है जबकि ऋण स्वीकृत कराने के लिए तत्कालीन डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बैंक अधिकारियों को चार घंटे विकास भवन में रोककर रखा था। प्रशासन के अफसरों की तमाम कोशिशों के बावजूद नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। ऋण वितरण के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन




दस में से पांच युवाओं को ऋण लखनऊ में दिया गया। पांच को हिंदी भवन में कार्यक्रम आयोजित कर ऋण दिया गया। जिला उद्योग उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि सबसे अधिक आवेदन बुटीक और कपड़ों के सिलाई के कार्य के लिए आए थे। वहीं कुछ आवेदन ऐसे कार्यों के लिए आए थे, जो योजना के तहत फिट नहीं बैठ रहे थे। उनके ऋण के आवेदन को निरस्त कर दिया गया था। जिनका ऋण स्वीकृत हुआ है, उन्हें जल्द ही दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पहले थे मजदूर, अब बनेंगे युवा उद्यमी:
राहुल कुमार को शुक्रवार को हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत ऋण मिला तो उनके चेहरे की खुशी ही कुछ और थी। वह पहले एक टेंट हाउस में मजदूर का कार्य करते थे। योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद राहुल ने खुद के टेंट हाउस का व्यवसाय शुरु करने के लिए आवेदन किया। ऋण स्वीकृत हो गया और उनके सत्यापन के बाद जब ऋण मिला तो उनके सपने काे पंख लग गए। राहुल ने बताया कि अब खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।




- बुटीक खोलेंगी तूलिका त्यागी



: तूलिका ने भी योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक की ओर से उनको शुक्रवार को ऋण मिल गया। इससे वह खुद के बुटीक का कार्य शुरु करेंगी। इससे पहले वह घर से ही बुटीक का कार्य करतीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed