Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Target to add 1 million voters in Ghaziabad: Chief Electoral Officer

गाजियाबाद में 10 लाख मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Target to add 1 million voters in Ghaziabad: Chief Electoral Officer
गाजियाबाद। जिले में करीब 10 लाख ऐसे लोग हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्हें जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि इन सभी पात्र लोगों में से ज्यादा से ज्यादा को मतदाता सूची में जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान सूची के करीब 47 फीसदी मतदाताओं के नाम जोड़ने हैं। कार्य मुश्किल है, लेकिन अधिकारियों ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया है। बैठक में मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां ली जाएंगी। इनका 28 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा और चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिन चलेगा विशेष अभियान
उन्होंने बताया कि जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। मतदाता सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज होने की स्थिति में फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही 21 व 22 नवंबर और 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी देंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए), रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के औसत से ज्यादा नाम जिले में कटे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के बाद प्रदेश में करीब 18 फीसदी मतदाता कम हुए थे, जबकि गाजियाबाद में यह औसत 29 फीसदी तक रहा था। उन्होंने बताया कि इस पर कार्य किया जा रहा है और सभी पात्र लोगों के नाम दोबारा सूची में जोड़े जाएंगे। जिले में एसआईआर से पहले 28,37,991 मतदाता थे, जो इस प्रक्रिया के बाद घटकर 20,19,852 रह गए थे। वहीं, अभियान शुरू होने के बाद अभी तक यह संख्या बढ़कर 23,24,748 पहुंच गई है। इनमें 12,93,653 पुरुष और 10,30,964 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 48,872 मतदाता हैं। वहीं, 85 वर्ष से अधिक आयु के 7,166 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed