फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tank and UGR have not been cleaned for six years

Ghaziabad News: छह साल से टंकी और यूजीआर की नहीं हुई सफाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tank and UGR have not been cleaned for six years
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के विजय पार्क परिसर में लगी टंकी और अंडरग्राउंड रिजर्व (यूजीआर) की छह साल से सफाई नहीं हुई है। टंकी से जुड़े तीन वार्ड के दो लाख से ज्यादा लोग गंदा पानी का सेवन करने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बुधवार को शिकायत की। टंकी और यूजीआर की जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की। नगर निगम जलकल विभाग के अधिकारियों पर टंकी सफाई मद के नाम पर आने वाली धनराशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के संयोजक जय दीक्षित ने बताया कि विजय पार्क में जल निगम ने वर्ष 2006 में 24 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक (ओएचटी) व 40 लाख लीटर क्षमता का यूजीआर बनाया था। तकनिकी खामियों को दूर करने और स्थानीय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में नगर निगम अधिकारियों को सात साल लग गये। इससे 2013 में शालीमार गार्डन मेन ए व बी ब्लॉक, जवाहर पार्क, विक्रम एंक्लेव, विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन की चार लाख से ज्यादा आबादी को पेयजल दिया जा रहा है लेकिन छह साल से नगर निगम अधिकारियों की ओर से यूजीआर और टंकी की सफाई कराई गई है। इससे इलाके के लोगों को पेयजल के नाम पर गंदा, जीवाणुयुक्त, बदबूदार व दूषित पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच साल से शिकायत, कागजों में सफाई
जय दीक्षित ने बताया कि फोरम के पदाधिकारी जलकल विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता से टैंक व यूजीआर की सफाई कराने का आग्रह कर रहे हैं। इसके लिए फोरम की ओर से कई बार पत्र भी दिया जा चुका हैं लेकिन जलकल विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed