{"_id":"66b40781893d9f6969076b27","slug":"taking-money-from-corporation-for-garbage-collection-carrying-cow-dung-mayor-caught-him-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-437247-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम से ले रहे कूड़ा उठाने की धनराशि, ढो रहे गोबर, महापौर ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम से ले रहे कूड़ा उठाने की धनराशि, ढो रहे गोबर, महापौर ने पकड़ा
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम से कूड़ा उठाने के लिए धनराशि लेने वाली कंपनी के कर्मचारियों को कूड़े की जगह गोबर ढ़ोते हुए महापौर ने रंगे हाथों पकड़ा। महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
महापौर सुनीता दयाल ने बुधवार को विजयनगर तिगरी गोल चक्कर के पास जेएस इन्वायरो नामक कंपनी द्वारा संचालित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के अंदर कूड़े से लदा एक ट्रैक्टर पहुंचा तो उन्होंने चालक से पूछा कि कूड़ा कहां से ला रहे हो। चालक ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक से लेकर आ रहे हैं। यह बोलने के बाद वह सुपरवाइजर के तरफ देख कर अपनी बात से पलट गया। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर गोबर भर कर पहुंचा। इसे देखकर सभी चौंक गए। महापौर के पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि एक जगह गोबर पड़ा था उठा लाए। महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा कि जब कूड़ा उठाने की राशि नगर निगम से कंपनी ले रही है तो दूसरी जगह का कूड़ा और गोबर क्यों ढोया जा रहा है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वह जांच करके कार्रवाई करें और उन्हें सूचित करें।
उन्होंने कहा कि किसी प्राइवेट लोगों का गोबर उठाया जा रहा है और भुगतान नगर निगम से कूड़े के नाम का लिया जा रहा है। ऐसा नहीं चलेगा। कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कंपनी नगर निगम की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। अधिकारी भी आंख मूंदे बैठे हैं।