{"_id":"583744c74f1c1b242413d03a","slug":"take-special-care-of-the-weather-changed-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम...बच्चों का रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम...बच्चों का रखें खास ख्याल
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदल रहा है...ऐेसे में जरूरत है कि बच्चों का खास तौर पर ध्यान रखा जाए। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के चलते बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या विगत एक सप्ताह के दौरान ही तेजी से बढ़ी है।
बदलते मौसम का शिकार बडे़ भी हो रहे हैं। सर्दी-जुकाम के साथ ही गले और चेस्ट में इंफेक्शन के रोगियों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में एकाएक बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों में जनरल फिजिशियन और चेस्ट रोग विशेषज्ञ एक दिन में 100 से 125 मरीजों की जांच कर रहे हैं।
जिला एमएमजी एवं जिला संयुक्त अस्पताल में चेस्ट इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से पीड़ित बच्चों की संख्या प्रतिदिन करीब 400 तक पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को दोनों ही अस्पताल में 408 बच्चे बुखार, जुकाम, गले में इंफेक्शन से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डा. विकासेंदू अग्रवाल ने बताया कि इनमें से अधिकतर बच्चे गले में और छाती में इंफेक्शन से पीड़ित हैं। दिन में तेज धूप और शाम होते ही ठंड की वजह से बच्चे कोल्ड एक्सपोजर का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए बच्चों को ठीक से कपड़े पहनाकर रखें। दिन में धूप की वजह से कम कपड़े न पहनाएं।
गले का रखें विशेष ध्यान:
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप पवार ने बताया कि अभी भी दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। बाहर से आने के बाद प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडा पानी पी लेते हैं। इससे गले में इंफेक्शन हो रहा है। इससे बचाव के लिए ठंडा खाने-पीने से बचें इसके अलावा खट्टी चीजों के सेवन से भी परहेज करें।
ठंड में ऐसे रखें ख्याल
- दिन में भी गर्म कपड़े पहनें
- पानी उबाल कर पीयें
- सामान्य तापमान में रहें, एसी से बचें
- बाइक-स्कूटर पर सवार हों तो गर्म कपड़े जरूर पहनें