Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   swindled from three people, including a woman

Ghaziabad News: महिला सहित तीन लोगों से 27.63 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
swindled from three people, including a woman
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक, इंदिरापुरम और नंदग्राम थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग पीड़ितों से साइबर ठगों ने 27.63 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र निवासी हजारी लाल गुप्ता के मुताबिक उन्हें 15 नवंबर 2026 को सुबह एक मैसेज मिला था। यह आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड अपग्रेड से संबंधित था। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके तुरंत बाद उनका फोन हैक हो गया। हैकर्स ने उनके आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले। इन पैसों का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग और विभिन्न भुगतानों के लिए किया गया। कुल 13 लाख 80 हजार 88 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उधर, इंदिरापुरम में रहने वाले मोहन सिंह बोरा के मुताबिक 13 नवंबर 2026 को उनके मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल इंस्टॉल की गई थी। यह फाइल ग्राहक सहायता के बहाने धोखेबाज द्वारा इंस्टॉल की गई। आरोपी ने नंबर से कॉल किया था। 15 नवंबर 2026 को उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से चार-चार लाख रुपये के दो लेनदेन हुए। ये आईएमपीएस के माध्यम से किए गए थे। इसी दिन उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी कई लेनदेन हुए। क्रेडिट कार्ड से कुल 59,800 रुपये की धोखाधड़ी की गई। कुल मिलाकर, उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 8,59,800 रुपये की ठगी हुई। उन्होंने इस मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। तीसरी वारदात नंदग्राम में रहने वाली सरस्वती देवी के साथ हुई। सरस्वती देवी के मुताबिक उनके खाते से 16 नवंबर, 2026 को अलग-अलग किस्तों में कुल 5,24,658 रुपये निकाले गए। उन्होंने किसी को कोई ओटीपी या बैंक विवरण साझा नहीं किया था। धनराशि कटने का संदेश मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। एडीसीपी अपराध ने बताया कि तीनों पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed