फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SWAT team caught three firecracker warehouses in the middle of the city.

Ghaziabad News: स्वॉट टीम ने पकड़ा शहर के बीच पकड़े पटाखों के तीन गोदाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
SWAT team caught three firecracker warehouses in the middle of the city.
गाजियाबाद। स्वॉट टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध पटाखों से भरे तीन गोदाम पर मंगलवार की देर शाम छापेमारी की। मौके से एक करोड़ रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। टीम ने गोदामों की रखवाली कर रहे केयरटेकर को हिरासत में लिया है। अवैध पटाखों को दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाया गया है। आरोपी इन्हें दीपावली पर बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन


शहर के बीच स्थित घंटाघर के नजदीक न्यू मार्किट में तीन गोदामों पर स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत और उनकी टीम ने छापेमारी की। बताया गया कि मौके से करीब डेढ़ सौ कुंतल अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। तीन गोदामों में पटाखें भरे थे। इनकी देखरेख के लिए एक केयरटेकर मौके पर मिला। जिसे टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी पूयीष कुमार ने बताया कि गोदाम और पटाखों के मालिकों को तलाशने के लिए टीम जुटी है। पटाखों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed