फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sushila was becoming an obstacle in love affair, so she was strangled to death

Ghaziabad News: प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी सुशीला, गला घोंटकर कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sushila was becoming an obstacle in love affair, so she was strangled to death
हापुड़। तीन दिन पहले गांव उदयरामपुर के रजवाहे में मिले महिला के शव की गाजियाबाद के मोहल्ला सुदामापुरी में रहने वाली सुशीला (28) के रूप में हुई है। सुशीला मूलरूप से अलीगढ़ के बेजला गांव की रहने वाली थीं। स्वाॅट व थाना टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। सुशीला मुख्य आरोपी बबली के प्रेम संबंध में बाधक बन रही थी।
विज्ञापन

27 अगस्त को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर के बंद रजवाहे में महिला का शव मिला था। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी बबली व पिकअप चालक विपिन व सुमन निवासी सेन विहार गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। बबली की नाबालिग बेटी को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

सुशीला गाजियाबाद में अपने माता पिता व बहन के साथ रहती थीं। घरों में चौका बर्तन का कार्य करती थीं। आरोपी महिला बबली के पिछले पांच साल से गौरव निवासी महाराणा विहार बिहारीपुरा जिला गाजियाबाद से संबंध थे। करीब एक वर्ष पहले गौरव के सुशीला से संबंध हो गए। यह बात बबली को पता चल गई थी। बबली और सुशीला भी आपस में जानकार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी उसके हाथ से न निकल जाए इसके लिए बबली ने अपनी दोस्त सुमन से मिलकर सुशीला की हत्या की साजिश रची। सुमन ने अपने भतीजे पिकअप चालक विपिन को व बबली ने अपनी नाबालिग पुत्री को भी साजिश में शामिल किया। 26 अगस्त को बबली ने सुशील को क्रॉसिंग चौक गाजियाबाद पर बुलाया। घूमने के बहाने सुशील को विपिन के पिकअप में पीछे बैठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले गए।
इस दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर सुशीला की गला दबाकर हत्या की और पिकअप से उसके शव को गांव उदयरामपुर नगला स्थित रजवाहे में फेंककर चले गए। कड़ी जोड़ती गई पुलिस : एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में मृतका के भाई और मां ने बताया था कि करीब एक साल पहले सुशीला की मुलाकात गौरव से हुई थी, जहां दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। सुशीला का पति अलीगढ़ में ही परचून की दुकान करता है और वहीं रहता है। पुलिस गौरव तक पहुंची तो उससे पता चला कि उसके बुलंदशहर के गांव धतूरी सलेमपुर की बबली के साथ भी संबंध हैं।

गौरव और बबली पिछले पांच साल से गाजियाबाद के महाराणा विहार, बिहारीपुरा में पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। बबली के पति की मौत हो चुकी है। गौरव ने बताया कि बबली को उसके सुशीला से संबंध की जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो गई। इसको लेकर एक बार तो सुशीला और बबली के बीच हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed