{"_id":"6966a4a0dc95d8a7b7093961","slug":"sufiyan-was-murdered-for-not-returning-the-borrowed-money-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14406-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार के रुपये नहीं देने पर की थी सूफियान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार के रुपये नहीं देने पर की थी सूफियान की हत्या
विज्ञापन
लोनी। उधार के 20 हजार रुपये नहीं देने पर तीन दोस्तों ने सूफियान की सीने में दो गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद और एक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। तीनों लूट करने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने कब्जे से तमंचा, बाइक, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की जैन कॉलोनी में छह जनवरी को युवक का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सीने में दो गोली मारकर हत्या करना सामने आया था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त सूफियान निवासी दिल्ली के रूप में की थी। परिजनों ने मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस जांच में सूफियान के दोस्तों द्वारा हत्या करना सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने पुस्ता रोड के पास से बाइक पर आ रहे मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम संदीप बैसोया निवासी जगतपुरी वजीराबाद दिल्ली, दिव्यांशु उर्फ रौकी निवासी चमन विहार थाना अंकुर विहार व साहिल उर्फ बल्लू निवासी विजय विहार थाना अंकुर विहार बताएं हैं। संदीप बैसोया और दिव्यांशु उर्फ रॉकी को हथियार बरामद करने के लिए ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के हरमपुर के जंगल में झाड़ियों में ले गए थे।
विज्ञापन
दोनों ने मौका पाकर पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि गोली पुलिस कर्मियों को नहीं लगी। दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में बताया कि चारों पुराने साथी थे। सूफियान ने संदीप बैसोया से कई बार में करीब 20 हजार से अधिक रुपये ले रखे थे। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। इसके चलते छह जनवरी को दिव्यांशु और साहिल बाइक पर संदीप के पास वजीराबाद पहुंचे।
इसके बाद आरोपी दोस्त अपने साथ ले गए। सूफियान छह जनवरी को अपने साथी अरुण की जन्मदिन की पार्टी में जाने वाला था।