{"_id":"69cc0e6c01c3f36a7703599d","slug":"sudden-rain-and-drop-in-temperature-increased-the-worries-of-farmers-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-853951-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अचानक बारिश और तापमान में गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अचानक बारिश और तापमान में गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मार्च के अंतिम दिन मौसम ने अचानक से करवट बदली है। मंगलवार की शाम चार बजे से घने बादल छाने लगे और सात बजे से देर रात तक लगातार 32 एमएम बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाएं चलने से रात के समय ठंडक का भी एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण मौसम में यह अस्थिरता देखी जा रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन में कभी बादल छाए रहेंगे, कभी हल्की बारिश होगी और अचानक धूप निकलने की स्थिति बनी रहेगी। इससे तापमान में दिन और रात के बीच अंतर भी बढ़ सकता है। गेहूं और सरसों की तैयार फसल के लिए यह बारिश नुकसानदायक हो सकती है। इससे दाने काले पड़ने और फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है। सब्जियों और चारे वाली फसलों के लिए यह नमी लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे उनकी वृद्धि में मदद मिलती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में भी यह स्थिति जारी रहने के आसार हैं।