Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Subsidy for over two lakh consumers will be stopped if e-KYC is not completed by June 30.

Ghaziabad News: 30 जून तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रुकेगी दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की सब्सिडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Subsidy for over two lakh consumers will be stopped if e-KYC is not completed by June 30.
पटेल नगर स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर उतारते कर्मी। संवाद
गाजियाबाद। जिले के जिन घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 30 जून के बाद गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसका असर जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। सबसे अधिक प्रभावित उज्ज्वला योजना के लाभार्थी होंगे, जिन्हें सरकार प्रति सिलिंडर 300 रुपये की सब्सिडी देती है।
विज्ञापन

जिले में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 12 लाख से अधिक है। इनमें करीब 1.10 लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। सामान्य घरेलू गैस उपभोक्ताओं को वर्तमान में करीब 24 रुपये की सब्सिडी मिल रही है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलिंडर का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद ई-केवाईसी कराने में सबसे अधिक पिछड़ने वाले उपभोक्ताओं में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार 1.10 लाख लाभार्थियों में से करीब 51 हजार ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की कुल संख्या लगभग दो लाख है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को लगातार संदेश भेजकर ई-केवाईसी और मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा।
आसान है ई-केवाईसी की प्रक्रिया
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। उपभोक्ता तेल कंपनियों की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर फेस ऑथेंटिकेशन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।

कम हो गए हैं उज्ज्वला योजना में सिलिंडर
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले सिलिंडरों की संख्या में भी कटौती की गई है। पहले एक वर्ष में नौ सिलिंडर मिलते थे, जिसे घटाकर चार कर दिया गया है। इससे लाभार्थियों में असंतोष भी देखा जा रहा है। लाभार्थी पंकज ने बताया कि सरकार को सिलिंडरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। एक साल में चार सिलिंडर घर का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed