{"_id":"67ff8d86b94cd7e9d80c1c7e","slug":"stunt-of-youth-in-four-five-cars-on-dayun-delhi-highway-goes-viral-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील का शौक: गाड़ियों के काफिले में युवाओं की दिखी स्टंटबाजी, एक के बाद एक दिखीं पांच कारें, एक्शन में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील का शौक: गाड़ियों के काफिले में युवाओं की दिखी स्टंटबाजी, एक के बाद एक दिखीं पांच कारें, एक्शन में पुलिस
Wed, 16 Apr 2025 04:29 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 04:29 PM IST
सार
हाईवे पर गाड़ियों के काफिले में युवाओं ने स्टंट किए। वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ये वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाकर डालने का क्रेज युवाओं को खतरनाक स्टंट करने तक पहुंच रहा है। जिसमें उनकी जान का जोखिम भी है। वहीं, अब बुधवार को सोशल मीडिया पर चार-पांच कारों में सवार होकर बदायूं-दिल्ली हाईवे पर जा रहे कुछ युवाओं का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सऐप प्लेटफार्म पर मंगलवार रात से तीन वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
इन वीडियो में स्विफ्ट, स्कॉर्पियो और सेंट्रो समेत दो अन्य कारों में सवार युवा स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो नगर क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं पर भगत जी होटल के निकट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में युवा कार के दरवाजों से बाहर निकल कर स्टंट करते हुए और सनरुफ से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है।
सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। स्टंट कर रहे युवाओं की शिनाख्त भी की जा रही है। गाड़ियों के नंबर के आधार पर उनका भी पता लगाया जा रहा है। उनका चालान भी किया जाएगा। साथ ही युवाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।