फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students will learn the art of personality development

विद्यार्थी सीखेंगे व्यक्तित्व विकास की कला

Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students will learn the art of personality development
Students - फोटो : अमर उजाला

कंपनियों की कार्यप्रणाली के साथ उनकी मांग के अनुसार खुद को तैयार करने की कला विद्यार्थी सीखेंगे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से व्यक्तित्व विकास (पर्सनेलिटी डेवलपमेंट) प्रोग्राम चलाया जाएगा। प्रोग्राम की शुरुआत पहले पॉलीटेकिभनक संस्थानों से होगी।

विज्ञापन


पीडी प्रोग्राम में एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर, मनोचिकित्सक विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि के गुर सिखाएंगे। कॉलेजों में होने वाले विशेष लेक्चर में बोलचाल, पहनावे, बॉडी लैंग्वेज के साथ ही कंपनियों की कार्यप्रणाली और कॉरपोरेट कल्चर की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


पॉलीटेकिभनक संस्थानों के बाद कार्यक्रम तकनीकी संस्थानों के साथ यूूपी बोर्ड से संबद्ध इंटर कॉलेजों में आयोजित होंगे। प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग के माध्यम से भी उनकी राय ली जाएगी। उनके अनुसार भविष्य में काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए अभी कॉलेजों का चयन किया जा रहा है। संस्थानों की लिस्ट फाइनल होने और उनसे बातचीत होने के बाद डीपी प्रोग्राम की श्ुारुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed