{"_id":"5867e6b94f1c1b3f7aeeaf9a","slug":"students-will-create-a-smart-city-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्मार्ट बनाएगा विद्यार्थियों का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्मार्ट बनाएगा विद्यार्थियों का मॉडल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्मार्ट बनाने में बच्चों द्वारा तैयार मॉडल सहयोग करेगा। गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के शिक्षक व बच्चों द्वारा तैयार ‘द सेल्फ सस्टेंस सिटी’ मॉडल से शहर के कूड़े का वर्गीकरण कर इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रिंसिपल मिलन यादव ने बताया कि भौतिक विज्ञान के शिक्षक दीपक के नेतृत्व में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एक मॉडल तैयार किया है। मॉडल के तहत शहर के कूड़े में शामिल विभिन्न पदार्थों को अलग-अलग कर अनेक अपयोगी पदार्थों के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदार्थों को रिसाइकिल कर अलग-अलग विकास कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की मॉडल को देखने स्कूल पहुंचे मेयर अशु वर्मा ने भी मॉडल की प्रशंसा की और इस बेस पर शहर को स्मार्ट बनाने की बात कही। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर कृष्णा यादव, वरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधान पब्लिक स्कूल में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता
खेल प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में स्कूल प्रबंधक उमेश ने बच्चों को आपसी मैत्रियता भाव से खेल खेलने को संबोधित किया। इस दौरान सीनियर-जूनियर क्लासों के बीच मुकाबला हुआ।
कक्षा बारह की टीम को मात देते हुए कक्षा ग्यारह की टीम सफल रही। वॉलीबाल के साथ ही स्कूलों के बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बारहवीं के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
वार्षिक प्रदर्शनी में दिखी विज्ञान और धर्म की जुगलबंदी
वार्षिक प्रदर्शनी में विज्ञान और धर्म का विशेष संगम दिखा मेरठ रोड स्थित राम कृष्ण इंस्टीट्यूट स्कूल में। एक दिवसीय प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विज्ञान और गणित के साथ भारतीय धर्म और संस्कृति विषय पर भी मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शिक्षकों व अभिभावकों ने निरीक्षण किया।
बच्चों ने कंप्यूटर, कॉमर्स, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य और चारों युगों के अवतार के साथ ही विज्ञान के कई मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली, शैला, सुमनलता, स्वाति, नीतू आदि का विशेष सहयोग रहा।