{"_id":"6a0a18819b0b0395a206475f","slug":"students-at-nine-colleges-in-the-district-urged-to-walk-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-888391-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले के नौ कॉलेज में छात्रों से की पैदल आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले के नौ कॉलेज में छात्रों से की पैदल आने की अपील
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अपने से संबद्ध सभी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों व पढ़ाने वाले प्रोफेसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की मुहिम में शामिल होने का अनुरोध किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर गाजियाबाद के दो सरकारी कॉलेज समेत नौ कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों से अनुरोध किया है कि वह अगर कॉलेज के आसपास रहते हैं तो पैदल कॉलेज आएं या फिर साइकिल का प्रयोग करें।
वहीं, जिले में दूर दराज या दूसरे जनपद से आने वाले छात्रों व प्रोफेसर से अनुरोध किया गया है कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक प्रयोग करेें। साथ ही अपने निजी वाहनों को प्रयोग कम से कम करें। ऐसा करने से पेट्रोल व डीजल की खपत कम हो सकेगी। इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा और प्रदूषण भी कम होगा। वहीं, ऊर्जा बचाने के लिए बिजली के अनावश्यक रूप से चलने वाले उपकरणों को भी बंद रखने की अपील की है। इसके अलावा अगले छह महीने तक यात्रा भी कम से कम की जाए तो बेहतर होगा।