फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student steals from grandfather's house to buy an iPhone

Ghaziabad News: आईफोन खरीदने के लिए छात्र ने नाना के घर में की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Student steals from grandfather's house to buy an iPhone
गाजियाबाद। आईफोन लेने के लिए किशोर ने अपने ही नाना के घर से सोने के दो कंगन चोरी कर लिए। किशोर से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दोनों कंगन मात्र साढ़े सात हजार रुपये में बेचने की बात कही। पुलिस ने एक कंगन खोज निकाला है। नंदग्राम थानाक्षेत्र निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके दामाद की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपनी बेटी और नाती को अपने पास ही रख लिया। उनका नाती एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता है। एक महीने पहले उनके यहां से दो कंगन चोरी हो गए। दोनों कंगन करीब ढाई लाख रुपये कीमत के हैं। उन्हें जानकारी हुई कि उनके नाती ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की है। उन्होंने अपने स्तर से कई बार नाती से पूछा भी, लेकिन उसने मना कर दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद नाती को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर एक कंगन बरामद भी हो गया है। छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसे आइफोन-13 खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने घर से एक महीने पहले कंगन चोरी कर लिए थे। एक कंगन उसने अपने एक परिचित को साढ़े तीन हजार रुपये में बेच दिया और दूसरा कंगन डेढ़ हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने एक कंगन बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्र के दोस्तों की भूमिका शुरुआती जांच में संदिग्ध नहीं पाई गई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि किशोर से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed