{"_id":"664a6f3f580865351d0160f7","slug":"student-returning-from-tuition-molested-beaten-up-for-protesting-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102865-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
मुरादनगर। बाइक सवार युवक ने ट्यूशन से लौट रही 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। त्यागी कॉलोनी में सुबह छात्रा अपने दो सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन के बाद छात्रा स्कूल जाने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग ऑटो लेने के लिए चली। बीच रास्ते में बाइक सवार युवक ने छात्रा को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की। अपने बचाव के लिए छात्रा पिता को फोन करने लगी तो आरोपी ने फोन छीन लिया। छात्राओं ने शोर मचाया तो आरोपी फोन छोड़ भाग गया। घटना की वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।