फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student reached for exam without taking admission

Ghaziabad News: बिना दाखिला लिए ही परीक्षा देने पहुंच गया विद्यार्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Student reached for exam without taking admission
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में दाखिला लिए बिना ही एक छात्र बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंच गया। छात्र ने परीक्षा फार्म भरने के बाद कॉलेज से उसका सत्यापन भी नहीं कराया और उसने प्रवेश पत्र भी जारी करा लिया। मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी को भी कॉलेज की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, प्रकरण सामने आने के बाद छात्र मोबाइल बंद कर फरार हो गया। एमएमएच कॉलेज में शाम की पाली में सीसीएसयू की बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थीं। इसी दौरान उड़नदस्ते ने चेकिंग शुरू की। तभी प्रियांशू नाम के छात्र के प्रवेश पत्र पर संदेह हुआ तो उड़नदस्ते ने उनसे पूछताछ की। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड दिखवाने पर पता चला कि छात्र ने तीसरे साल यानी पांचवें सेमेस्टर में कॉलेज में दाखिला नहीं लिया था। परीक्षा फार्म भरने के बाद छात्र ने सत्यापन भी नहीं कराया और प्रवेश भी जारी करा लिया। इसी आधार पर वह परीक्षा देने भी पहुंच गया। इससे पहले वह दो परीक्षाएं भी दे चुका था। एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि एनईपी विषम सेमेस्टर की सुबह की पाली में 299 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 13 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी और 286 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। इसके अलावा शाम की पाली में 807 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 21 छात्र गैरहाजिर रहे। 786 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रोफेशनल की परीक्षा में सुबह की पाली में 633 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 622 छात्रों ने परीक्षा दी और 11 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed