फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student missing, suspected of jumping into canal

Ghaziabad News: छात्र लापता, नहर में छलांग लगाने की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Student missing, suspected of jumping into canal
मुरादनगर। रेलवे ओवर ब्रिज यहां मिली थी छात्र की साइकिल। संवाद
मुरादनगर। धेदा गांव स्थित मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी 12वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। बताया गया कि भौतिक विज्ञान का पेपर सही नहीं होने के बाद से वह तनाव में था। आशंका है कि छात्र ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। रेलवे पुल के पास छात्र की साइकिल मिली है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार एक निजी अस्पताल में ओटी सहायक हैं। परिवार में पत्नी रजनी, बेटा यश व कार्तिक (18) है। छोटा बेटा कार्तिक 12वीं का छात्र है। शुक्रवार को कार्तिक का भौतिक विज्ञान का पेपर था। दोपहर दो बजे वह पेपर देकर घर आया और बिना खाना खाये ही कमरे में चला गया। मां रजनी ने खाना खाने के लिए कहा तो कार्तिक ने कहा कि अभी भूख नहीं है। इसके बाद वह कमरे में सो गया। शाम करीब छह बजे छात्र ने कुछ कागजों की फोटो कॉपी कराने की बात की और साइकिल लेकर घर से निकल गया। रात करीब आठ बजे छात्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कार्तिक को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी गंगनहर समेत अन्य स्थानों पर तलाश शुरू की। रा में छात्र की साइकिल नहर पर रेलवे पुल के बगल खड़ी मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में कार्तिक की तलाश शुरू की। पिता सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने कार्तिक को समझाया भी था कि पेपर खराब हुआ तो कोई बात नहीं, आपके पास होने लायक नंबर आ जाएंगे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने बताया कि कार्तिक का पेपर खराब होने के कारण वह तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में छात्र की तलाश कर रही है। एनडीआरएफ को छात्र की तलाश के लिए मेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed