फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student fell from sixth floor balcony while making reel

Ghaziabad News: रील बनाने के दौरान छठी मंजिल की बालकनी से गिरी छात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Student fell from sixth floor balcony while making reel
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के अहिंसा खंड दो स्थित ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी के सी-टावर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे छठी मंजिल की बालकनी में रील बनाने के दौरान मोलिशा (16) नीचे गमले पर गिरकर घायल हो गई। उसे सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर की टीम ने पैर में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर किया। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन



इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी के सी टावर में गौरव अहलूवालिया 16 साल की बेटी मोलिशा और पत्नी के साथ रहते हैं। बेटी निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है जबकि पिता गौरव निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार शाम मोलिशा छठी मंजिल के फ्लैट में बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर रील बना रही थी। तभी उसके हाथ से अचानक फोन छूट गया, जिसे पकड़ने के लिए लोहे की ग्रिल से थोड़ा नीचे झुकी तो उसका संतुलन बिगड़ गया। चंद सेकंड में ग्रिल से हाथ छूटते ही वह छठी मंजिल से नीचे टावर के मेन गेट के पास गमले में आकर गिर पड़ी। हादसे में छात्रा की जान बच गई।
विज्ञापन

गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग टावर की तरफ दौड़े। वहां टूटे गमले के पास लहूलुहान होकर मदद के लिए चीख रही थी। सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग तुरंत घायल छात्रा को उठाकर निजी गाड़ी से पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के दौरान पैर में फ्रैक्चर बताया। कुछ देर बाद घायल छात्रा के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी में छात्रा के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा की हालत में सुधार है। छठी मंजिल की बालकनी से गिरने पर उसकी गंभीर चोट नहीं लगी। जांच में सामने आया कि छात्रा बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। फिलहाल परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed