फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student commits suicide by hanging in Hapur suicide note recovered

Hapur: छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में परिजनों को परेशान ना करने की अपील

Mon, 19 Sep 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 11:11 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार यादव ने बताया कि पत्र में आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। उसमें अपनी इच्छा से आत्महत्या करने और परिवार को किसी प्रकार से परेशान न करने की बात लिखी है। उसने इसके लिए परिजनों से माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
Student commits suicide by hanging in Hapur suicide note recovered
छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

थाना देहात क्षेत्र शिवनगर मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रह रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। शव से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने खुद आत्महत्या करने की बात लिखते हुए परिजनों को परेशान न करने की अपील की है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी सूतमील जीटी रोड निवासी अंकित पुत्र हुकुम सिंह सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था। फिलहाल वह थाना देहात क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला स्थित किराए के मकान में अकेला रहता था। खुद पढ़ाई करने के साथ साथ वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। रविवार रात मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार यादव ने बताया कि पत्र में आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। उसमें अपनी इच्छा से आत्महत्या करने और परिवार को किसी प्रकार से परेशान न करने की बात लिखी है। उसने इसके लिए परिजनों से माफी भी मांगी है। पुलिस से मिली सूचना के बाद देर रात परिजन हापुड़ पहुंचे। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस ले गए। उनके द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed