{"_id":"6568e6e45a92ce390e0c2a79","slug":"struggle-against-abuse-in-bhojpur-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1352-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भोजपुर में गाली देने का विरोध करने पर संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भोजपुर में गाली देने का विरोध करने पर संघर्ष
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मछरी में किसान की ट्यूबवेल पर गाली-गलौज कर रहें दबंगों ने किसान के परिवार पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में पिता व उसके दो पुत्र घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की वजह से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त कर रही है।
जयवीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी इस्माइल, फैजान और अमरेज आए दिन उनकी ट्यूबवेल पर बैठकर अभद्रता करते रहते हैं। बुधवार शाम जयवीर सिंह अपने भाई महक सिंह और पिता सुक्कन के साथ खेत पर गए थे, तो तीनों उनकी ट्यूबवेल पर बैठे हुए गाली गलौज कर रहे थे। किसान ने उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और किसान परिवार से भिड़ गए। आरोपियों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। मौके पर आरोपियों के कई साथी लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और किसान परिवार पर हमला कर दिया। काफी देर तक हमलावरों में जमकर कहर बरपाया। हमले में किसान जयवीर, भाई महक और पिता सुक्कन घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि इस्माइल, फैजान, अमरेज, शहनवाज, आवेज, नासिर, अनस, अलीशेर और आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश
गांव में किसान परिवार पर जानलेवा हमले से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू जागरण मंच के नेता नीरज शर्मा ने चेतावनी दी कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी जंगल में जाकर सट्टेबाजी करते है। सट्टा लगाने का विरोध करने पर ही आरोपियों ने किसान परिवार को जान से मारने का प्रयास किया।