फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strong protest by traders against terrorism in Pilkhuwa

UP: आतंकवाद के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन, बाजार बंद... लटके ताले; कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Apr 2025 01:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा(हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा(हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन दिया गया।

विज्ञापन
Strong protest by traders against terrorism in Pilkhuwa
आतंकवाद के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पिलखुवा के व्यापारियों ने शनिवार को अपना रोष प्रकट करते हुए बाजार पूरी तरह से बंद रखा। शहर के मोदीनगर बस स्टैंड पर व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और आतंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ सैकड़ों स्थानीय लोग भी सड़क पर उतरे और एकजुटता का परिचय दिया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पूरा बाजार सुनसान नजर आया और दुकानों पर ताले लटके रहे। व्यापारी शहर के मैन तिराहा पर एकत्र हुए और वहां से रैली निकालते हुए विभिन्न बाजारों में भ्रमण किया। रैली के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
विज्ञापन


रैली के बाद सभी व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई और हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघ के महामंत्री प्रवीण मित्तल ने कहा, पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों को पहचान कर जिस प्रकार से निशाना बनाया गया, वह कायराना हरकत है। पूरा व्यापारी समाज इस बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। हम चाहते हैं कि सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करे।

व्यापारी प्रदीप सिंघल ने अपने बयान में कहा,  समस्त व्यापारी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। आतंकवादियों के खिलाफ देशव्यापी एकजुटता की आवश्यकता है। हम मांग करते हैं कि तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी नीति बनाई जाए।


व्यापारियों ने यह भी ऐलान किया कि यदि आतंकवादियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन ने पिलखुवा में देशभक्ति की भावना को एक नई ऊर्जा दी और यह संदेश दिया कि भारतवासी आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हैं। इस मौके पर सचिन सिंघल, कुलदीप शर्मा, संजय बंसल अकेला, अमित गोयल, चिंटू, रविन्द्र उत्साही,वैभव मित्तल, प्रमोद मित्तल, सुशील सिंघल, अशोक सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed