फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strike over; now the challenge is to boost the vaccination graph.

Ghaziabad News: हड़ताल खत्म, अब टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने की चुनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Strike over; now the challenge is to boost the vaccination graph.
गाजियाबाद। एक सप्ताह तक स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार थामने वाली संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है, लेकिन इससे प्रभावित सेवाओं को पटरी पर लाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण ठप रहने से नियमित अभियान प्रभावित हुआ। अब कर्मचारियों की वापसी के बाद विभाग के सामने न केवल लंबित काम निपटाने, बल्कि टीकाकरण समेत दूसरी सेवाओं की रफ्तार बढ़ाने की चुनौती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ समेत विभिन्न संगठनों के कर्मचारी आठ अक्तूबर से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। हड़ताल के चलते नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग भी प्रभावित रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का उपचार, परिवार नियोजन सेवाएं और गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग भी बाधित हुई। इसके अलावा पीएचसी पर एआरवी टीकाकरण, आशाओं की बैठक और संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी कर्मचारियों की मौजूदगी के कारण टीकाकरण जारी रहा और वहां सेवाएं पूरी तरह ठप नहीं हुईं। शनिवार से संविदा कर्मियों के काम पर लौटने के बाद टीबी मरीजों के इलाज समेत प्रभावित चिकित्सीय सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लंबित काम पूरे करने के निर्देश
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों को लंबित ऑनलाइन काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर टीकाकरण की गति बढ़ाने और ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। दशहरा के बाद सभी के कामकाज की निगरानी की जाएगी। विभाग का जोर प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed