फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   strike of power corporation

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम कर्मचारी रहे हड़ताल पर, राजनगर एक्सटेंशन की 20 सोसायटियों में रही बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
strike of power corporation
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। उनकी हड़ताल की वजह से राजनगर एक्सटेंशन की 20 सोसायटियों में करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब 7:30 बजे राजनगर एक्सटेंशन की 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। इसकी वजह से केडीपी, केडब्ल्यू सृष्टि, क्लासिक रेजिडेंसी, अजनारा इंटीग्रिटी ओर गौर कास्केड, रिवर हाइट्स, चार्म्स कैसल, गुलमोहर गार्डन, फॉरच्यूर्न समेत 20 सोसाटियों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब 2:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं दूसरी ओर, उर्जा निगम के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पूरी करने पर अड़े रहे। इसके अलावा निवाड़ी-फफराना रोड पर ट्रांसफार्मर फुंक जाने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। लोनी की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और साहिबाबाद के कृष्णा विहार कुटी क्षेत्र में भी लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से इस फॉल्ट को कई घंटे तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद वैकल्पिक इंतजाम कर राजनगर एक्सटेंशन की 33केवीए की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कराया गया। सात घंटे बाद करीब ढाई बजे इन कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



153 सब-स्टेशनों पर तैनात किए गए अन्य विभागों के कर्मचारी
बृहस्पतिवार रात 10 बजे से ही ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन काम बंद हड़ताल में तब्दील हो गया था। रात से ही कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विद्युत सब-स्टेशन सूने हो गए थे। ऊर्जा निगम के तकनीकी और गैर तकनीकी सभी कर्मचारियों व इंजीनियरों के हड़ताल पर चले जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किया। डीएम ने जिले के सभी 153 सब-स्टेशनों पर नगर निगम, जीडीए, सेतु निगम, आवास विकास परिषद, मंडी परिषद समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किए हैं। आशंका थी कि हड़ताली कर्मचारी सब-स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति बाधित कर सकते हैं। इस आशंका के चलते अन्य विभाग के अधिकारी तैनात किए गए, लेकिन उन्हें तकनीकी जानकारी न होने की वजह से दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के नेतृत्व में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को राजनगर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। समिति के संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि उर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर आने लगा है। अनपरा, ओबरा व परीछा की ईकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण 1850 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है और 33-11 केवीए उपकेंद्रों की आपूर्ति चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा समिति की मांगों को मानने में जानबूझकर देरी की जा रही है। उनका कहना है कि 72 घंटे की उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सरकार उन्हें डराकर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कर्मचारी नहीं डरेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि ऊर्जा निगम के शीर्ष पदों पर प्रशासनिक अधिकारियों की बजाय तकनीकी अधिकारी तैनात किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री दिसंबर-2022 में किए गए समझौते को लागू कर दें, कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली बिल जमा कराने के लिए काटते रहे चक्कर

तीन दिन से कारखाने के बिजली का बिल जमा कराने के लिए भटक रहा हूं, कैश काउंटर बंद होने कारण बिल जमा नहीं हो पा रहा है- कमलजीत सिंह, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र

- ऑनलाइन बिल जमा कराने में परेशानी आई तो बिजलीघर का विकल्प चुना, लेकिन यहां भी हड़ताल के चलते बिल जमा नहीं हो सका है। अशोक कुमार, गोविंदपुरम

50 करोड़ से ज्यादा की वसूली प्रभावित
बीते चार दिनों से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और अब हड़ताल के चलते लोगों का बिल जमा नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन बिल जमा करने में परेशानी आ रही है। इससे जिले में उर्जा निगम को इन चार दिनों में करीब 50 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली का नुकसान हुआ है। अभी दो दिन और बिल काउंटर बंद रहेंगे।


आपूर्ति बाधित हो तो इस नंबर पर कॉल करें
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण होने वाली दिक्कतों की शिकायतों के लिए एक सप्ताह के लिए कविनगर में कंट्रोल रूम खोला गया है। लोग विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर-9193320115 पर कॉल कर सूचना दे सकेंगे। ऊर्जा निगम के अधिकारी दिक्कतों को वैकल्पिक इंतजामों के जरिए दूर कराएंगे।



कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से जिला प्रशासन के सहयोग से नगर निगम, जीडीए समेत अन्य विभागों के 153 कर्मचारियों व अधिकारियों को सब-स्टेशनों पर तैनात किया गया है। फॉल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत के लिए 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम को खोला गया है। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर फॉल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, जिन्हें ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। - नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता, गाजियाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed