फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strike at MMG Hospital averted due to CMS's initiative.

Ghaziabad News: सीएमएस की पहल से एमएमजी अस्पताल में टली हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Strike at MMG Hospital averted due to CMS's initiative.
एमएमजी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई के मामले में बयान दर्ज करते बजरिया चौकी के एसओ। संवाद
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में नर्सिंग आफिसर की पिटाई करने व स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता के मामले को लेकर सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की पहल और पुलिस की कार्रवाई के बाद टल गई। अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों के हित को देखते हुए काम पर लौटने का फैसला किया, जिससे अस्पताल की सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
विज्ञापन


आठ जुलाई को हुई पिटाई व अभद्रता की घटना के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग स्टाफ ने शनिवार को हड़ताल की थी। कर्मचारियों का आरोप था कि घटना की आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने से उनमें रोष है। इसी को लेकर सोमवार से दोबारा हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। सोमवार सुबह पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और डॉक्टर चरण सिंह और डॉ. एके दीक्षित की मौजूदगी में पुलिस ने बयान दर्ज किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 11 बजे संबंधित महिला अस्पताल पहुंची और नर्सिंग स्टाफ से माफी मांगी। इसके बाद माहौल सामान्य होने लगा और कर्मचारियों ने विरोध समाप्त कर दिया। ओपीडी, वार्ड, पंजीकरण काउंटर और अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित हुईं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। साथ ही मरीजों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी सेवाएं सुचारू बनाए रखने और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed