{"_id":"65e8c7d4bd5b9a9aec087de4","slug":"store-ganga-water-as-it-will-not-be-available-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-107038-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्टोर कर लें गंगाजल कल से नहीं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्टोर कर लें गंगाजल कल से नहीं मिलेगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। जीडीए अधिकारियों ने लोगों से गंगाजल स्टोर करने की अपील की है। सीआइएसएफ कैंप के पास 1100 एमएम व्यास लाइन में मरम्मत कार्य कराए जाने की वजह से बृहस्पतिवार आधी रात से गंगाजल बंद कर दिया जाएगा। 50 क्यूसेक सिद्धार्थ विहार का प्लांट सात मार्च बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से 10 मार्च मध्य रात्रि तक बंद रहेगा।
गंगाजल न मिलने से टीएचए के करीब साढ़े छह लाख लोग प्रभावित होंगे। सिद्धार्थ विहार गंगाजल प्लांट बंद होने से लोगों को महज एक समय ही पानी मिल सकेगा। लोगों को पानी सुबह के समय सात बजे से नौ बजे तक एक समय ही दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारी भी वसुंधरा जोन में अपने 100 से ज्यादा नलकूपों से पानी देंगे। जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा। वहां पर जीडीए और नगर निगम अधिकारी अपने टेंकरों से पानी भेजेंगे। जल निगम अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला ने बताया कि सीआइएसएफ कैंप के पास 1100 व्यास वाली लाइन क्षतिग्रस्त है। लाइन से काफी लंबे समय से पानी बर्बाद होता रहता है। लाइन में गंदगी भी मिश्रित हो जाती है। 50 क्यूसेक प्लांट से जुड़े वसुंधरा व इंदिरापुरम इलाके से गंदा व कम दबाव से पानी मिलने की शिकायत मिलती रहती हैं। इस बाबत नगर निगम व जीडीए अधिकारी लाइन की मरम्मत कराएंगे। सात मार्च से 10 मार्च के बीच खोदाई कर काम कराया जाएगा।
नगर निगम 151 नलकूपों से देगा पानी
तीन दिन गंगाजल बंद रहने के दौरान जीडीए व नगर निगम अधिकारी अपने 151 नलकूपों से एक समय पानी देंगे। जीडीए अभियंत्रण जोन छह के अधिशासी अभियंता ने बताया कि तीन दिन गंगाजल बंद रहने के दौरान 23 नलकूप से पानी दिया जाएगा। वहीं नगर निगम 128 नलकूप से लोगों को पानी देगा।
विज्ञापन
प्लांट से इस तरह दिया जाता है पानी
23 क्यूसेक वसुंधरा जोन को
20 क्यूसेक नोएका को
07 क्यूसेक इंदिरापुरम को