{"_id":"6a7a19f9f8c08db86b022a6d","slug":"stopping-vehicles-on-the-dme-increased-the-load-on-nh-9-causing-traffic-jam-woes-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-951951-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीएमई पर वाहन रोके तो एनएच-9 पर बढ़ा दबाव, जाम ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीएमई पर वाहन रोके तो एनएच-9 पर बढ़ा दबाव, जाम ने किया परेशान
विज्ञापन
एनएच नौ पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
गाजियाबाद। मेरठ में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण डासना से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाहनों को रोककर एनएच-9 पर उतारने से सोमवार सुबह शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया। विजयनगर, लालकुआं समेत कई स्थानों पर वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सुबह करीब 11 बजे के बाद वाहनों की रफ्तार सामान्य हो सकी।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि डायवर्जन के चलते एनएच-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ा था। इसी कारण कुछ स्थानों पर यातायात की गति धीमी हुई। तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने समय रहते व्यवस्था संभाल ली। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के पास जलभराव के कारण भी कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली से डीएमई पर लगातार आ रहे वाहन
यातायात पुलिस के अनुसार, डीएमई पर दिल्ली की तरफ से वाहनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इनमें कांवड़ियों के वाहन भी शामिल हैं। मेरठ की ओर वाहनों का दबाव कम करने के लिए वहां से गाजियाबाद पुलिस से मदद मांगी गई है। यातायात पुलिस के मुताबिक दिल्ली से आने वाले वाहनों को डासना के बाद डीएमई से उतारकर हापुड़ की ओर निकाला जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि डायवर्जन प्लान के तहत डासना से मेरठ की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोका जा रहा है। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वजह से दिल्ली से डीएमई पर वाहनों का आना लगातार जारी है।