फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stones placed on railway track, loco pilot stopped the train

Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर, लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Stones placed on railway track, loco pilot stopped the train
गाजियाबाद। मुरादनगर में रविवार को खेल खेल में तीन किशोरों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए। अंबाला इंटरसिटी के लोको पायलट ने पत्थर देखकर ट्रेन रोकी और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक के पास खड़े किशोर भाग खड़े हुए। वह दौड़कर उखलारसी गांव में घुस गए। लोगों की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया। उनके नाबालिग होने की वजह से उनकी कांउसिलिंग करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि करीब 11 बजे अंबाला दिल्ली इंटरसिटी जब मुरादनगर पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रैक पर पत्थर रखे देखे। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और पत्थरों को वहां से हटवाकर ट्रेन को पांच मिनट में आगे के लिए रवाना करा दिया। सीओ ने बताया कि बच्चों की काउंसलिंग के साथ ही उनके अभिभावकों को भी समझाया गया। साथ ही आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर उनको छोड़ दिया गया। सीओ ने बताया कि किसी साजिश के तहत यह घटना किए जाने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग की कार्य योजना पर हुआ मंथन
सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग के संबंध में साहिबाबाद व कोतवाली क्षेत्र के एसीपी से विस्तृत बात हुई है। स्थानीय पुलिस को जीआरपी और आरपीएफ ने ब्लैक स्पॉट की सूची सौंपी है। पुलिस के साथ समन्वय करके पेट्रोलिंग का काम अगले एक दो दिन में ही शुरू हो जाएगा। ऐसा होने से पत्थरबाजी समेत तमाम प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। तीनों पुलिस की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों का सत्यापन का काम शुरू करेंगी। नाबालिग बच्चों द्वारा ट्रैक पर पत्थर रखने के मामले में बच्चों की कांउसिलिंग व उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed