फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stone pelting on employees returning from work in Pilkhuwa

UP News: हापुड़ के पास काम कर लौट रहे कर्मचारियों पर हमला, चार घायल; पथराव करने वाले 15-20 युवक

Tue, 11 Mar 2025 12:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

पिलखुवा में कंपनी से काम कर लौट रहे कर्मचारियों पर पथराव किया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Stone pelting on employees returning from work in Pilkhuwa
काम से लौट रहे कर्मचारियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे चार कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने इसी कंपनी में हंगामा किया था।

विज्ञापन

रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारी संगीत सोम, शिवम, आकाश व नितेश  मंगलवार की सुबह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ बाइक सवार युवकों ने इन पर पथराव कर दिया। पथराव करने वाले 15-20 युवक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में चारों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed