फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stone pelting in protest against playing loud songs in e-rickshaw

Ghaziabad News: ई-रिक्शा में तेज आवाज में गाने बजाने के विरोध पर पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in protest against playing loud songs in e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुरादनगर। घर के बाहर ई-रिक्शा में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर ई-रिक्शा में बैठे तीन युवकों ने पिटाई कर व्यक्ति को घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने व्यक्ति के घर पर पथराव भी किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


जलालपुर रोड डागर विहार फेस टू निवासी प्रदीप शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि रात्रि करीब 11 बजे उनके घर के सामने ई रिक्शा में बैठे तीन युवक तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। वह वहां पहुंचे और गाने की आवाज कम करने व ई रिक्शा हटाने को कहा। आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप शर्मा की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उनके घर पर पथराव कर दिया। अचानक पथराव से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदीप शर्मा के घर के शीशे व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। शोर मचाने पर मौके पर कॉलोनी के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर पर ई-रिक्शा सवार शिवा, अभय व आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed