{"_id":"67d5dd8193a4be60c30a81bd","slug":"stone-pelting-between-two-parties-in-case-of-molestation-of-a-girl-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105478-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवती से छेड़छाड के मामले में दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवती से छेड़छाड के मामले में दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
मुरादनगर। बंबा मार्ग पर युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
बंगा मार्ग आदर्शन कॉलोनी में एक युवती अपने घर जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में एक युवक ने युवती पर टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। यह बात युवती ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने आ गए और लाठी डंडे व पत्थर चले। अचानक पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब तीन मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। किसी ने मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एक पक्ष से मुर्सलीन, सोनम, सोहेल व दूसरे पक्ष से रानी, सुजैन, सलीम समेत दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गये। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके पर तैनात है।