फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stolen phone and cash by breaking into tent merchant's house

Ghaziabad News: टेंट व्यापारी के घर में घुसकर फोन और नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Stolen phone and cash by breaking into tent merchant's house
खोड़ा। मास्टर पार्क के शनि बाजार में शुक्रवार तड़के चोर ने टेंट व्यापारी के घर में घुसकर चार फोन और 12 हजार की नकदी चोरी कर ली। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। खोड़ा पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन


टेंट व्यापारी मनवीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की रात दंपती एक मंजिला मकान में नीचे सो रहे थे जबकि बेटे छत पर सो रहे थे। बराबर में एक मकान का निर्माण कार्य हो रहा है। देर रात तीन बजे करीब चोर निर्माणाधीन मकान की दीवार के सहारे चढ़कर उनकी छत पर पहुंच गया। वहां सो रहे बेटों के तीन फोन जबकि नीचे दंपती के एक फोन के अलावा अलमारी से 12 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह व्यापारी और उनके बेटे नींद से उठे तो फोन व नकदी नहीं मिली। उन्होंने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो फुटेज में एक चोर छत पर चढ़ता नजर आया। इसके बाद उन्होंने खोड़ा पुलिस को चोरी की शिकायत दी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोर की पहचान कर रहे हैं। उसे जल्द पकड़कर फोन व नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed