तिजोरी तोड़ते समय चौकीदार की सरप्राइज एंट्री: चोरों से पूछा कौन है? इतना सुनते ही भागे सेंधमार; अंदर मिले कागज
एक खाली प्लॉट से इंस्टाकार्ट सर्विसेज के गोदाम से चोरी हुई तिजोरी मिली है। सोमवार सुबह तीन चोर तिजोरी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी चौकीदार के आने पर वे भाग गए।
विस्तार
गाजियाबाद के राधे श्याम विहार फेस-टू एक्सटेंशन में सोमवार को खाली प्लाट में चोर एक तिजोरी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच वहां चौकीदार आ गया, जिसे देख चोर तिजोरी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि यह तिजोरी इंस्टाकार्ट सर्विसेज के गोदाम से चुराई गई है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह तीन चोर एक तिजोरी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच वहां कॉलोनी की चौकीदार आ गया, चौकीदार ने पूछा कौन है? इतने पर चोर तिजोरी छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना कॉलोनी के लोगों व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि तिजोरी में कागज रखे मिले है।
आशंका जताई जा रही है कि तिजोरी में रखे पैसे चोर ले गए। एसीपी ने बताया कि खाली प्लाट में मिली तिजोरी इंस्टाकार्ट सर्विसेज के गोदाम से चोरी हुई है। बताया कि इंस्टाकार्ट सर्विसेज के किसी भी अधिकारी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।