फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State tax department stopped ITC claim of Rs 93 lakh

Ghaziabad News: राज्यकर विभाग ने रोका 93 लाख का आईटीसी क्लेम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
State tax department stopped ITC claim of Rs 93 lakh
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग ने बोगस फर्म से खरीद-फरोख्त दिखाने वाली सिकंदराबाद की कई फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अधिकारियों को दो करोड़ की आईटीसी क्लेम की धांधलेबाजी मिली है। इसके बाद फर्म द्वारा क्लेम की गई 93 लाख की आईटीसी को अधिकारियों ने ब्लॉक करा दिया।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजस्व में अनियमितता की समस्या और कर की चोरी रोकने के लिए फर्मों एवं उनके द्वारा क्लेम की जाने वाली आईटीसी की गहन जांच की जा रही है। इसमें फर्मों की सप्लाई चेन को चेक किया जा रहा है। इसी क्रम में सिकंदराबाद के अधिकारियों ने जांच में पाया कि कुछ निर्माता कंपनियों द्वारा फेक फर्मों से स्क्रैप की फर्जी खरीद दिखायी जा रही है और आईटीसी क्लेम की गई है।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि कुछ फर्मों का तो न ही अस्तित्व है और न ही कोई माल की सप्लाई के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद सिकंदराबाद की फर्म सर्वश्री सालासर एंटररप्राइजेज द्वारा सर्वश्री सेमोन एंटररप्राइजेज से खरीद दिखाई गई है। यह फर्म जुलाई 2024 से निरस्त है। इस फर्म द्वारा बिना किसी खरीद के ही माल ही सप्लाई की गई है। फर्म द्वारा लाखों की आईटीसी फर्जी तरीके से क्लेम कर ली गई है। इसकी जांच पर फर्म सर्कुलर ट्रेडिंग में संलिप्त पाई गई और इसके द्वारा फर्जी आईटीसी अन्य फर्मों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सर्वश्री शिवम एंटरप्राइजेज जोकि एक नई पंजीकृत फर्म है के द्वारा अस्तित्वहीन फर्म सर्वश्री श्याम इंटररप्राइजेज से खरीद की गई है, जोकि पंजीयन के समय से ही निरस्त की जा चुकी है। इसी प्रकार सर्वश्री ओम ट्रेडर, सर्वश्री आल इंटरप्राइजेज, सर्वश्री एमएस ट्रेडर द्वारा भारी मात्रा में आईटीसी पासआन की गई है, जिसमें करो की हेराफेरी के साक्ष्य मिले हैं। इन फर्माें द्वारा भारी मात्रा में करो की चोरी की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में जो फर्म चिन्हित हुई हैं, उनमें लगभग एक करोड़ की कर चोरी के साक्ष्य मिले है।

सर्वश्री जय मां दुर्गा सेल्स कारपोरेशन जोकि हाल ही में पंजीकृत हुई है, फर्म द्वारा भारी मात्रा में फर्जी आईटीसी का लाभ दूसरी फर्मों को पहुंचाया गया है। फर्म की रुपये 93 लाख की आईटीसी को ब्लॉक कर कार्रवाई की जा रही है। इन सभी फर्माें से प्रथम दृष्टया दो करोड़ से ऊपर के आईटीसी के फर्जीवाडे के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed