फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State executive member of BJP Minority Morcha attacked, four arrested

Ghaziabad News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर हमला, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
State executive member of BJP Minority Morcha attacked, four arrested
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में भारत माता चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अहमद पर कुछ लोगों ने दुकान के विवाद में हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका कुर्ता फाड़कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि शालीमार गार्डन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी रिजवान अहमद और साहिबाबाद में रहने वाले अब्दुल कादिर के बीच दुकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 2019 में भी विवाद हुआ था। उस मामले में एसीपी जांच कर रहे थे। रविवार शाम को रिजवान अहम दुकान के पास बैठे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष से अब्दुल कादिर अपने भतीजे अब्दुल साबिर उसके दो बेटे आदिर व कादिर कई महिलाओं के साथ उनके पास पहुंचे। वहां दोनों के बीच दुकान के स्वामित्व व किराये को लेकर वार्ता हुई। कहासुनी के बीच अब्दुल कादिर पक्ष ने रिजवान अहमद पर हमला कर कर कुर्ता फाड़ दिया। महिलाओं ने उनसे अभद्रता की। पुलिस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। साहिबाबाद थाने में रिजवान अहमद की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी साहिबाबाद का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed