{"_id":"58af26ed4f1c1b701cb242cf","slug":"starting-from-midnight-jalabhishek-gunje-pagoda-from-har-har-mahadev","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से जलाभिषेक शुरू हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से जलाभिषेक शुरू हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाते महंत नरायण गिरि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गईं। दूधेश्वरनाथ मंदिर शाम से ही रंगबिरंगी रोशनी और फूलों सज गया। बृहस्पतिवार आधी रात 12 बजे से कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया।
जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में रात 11 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जलाभिषेक से पूर्व मंदिर समिति की ओर से जस्सीपुरा मोड़ से मंदिर तक धूमधाम से शिव बारात निकाली गई।
देर रात मंदिर में शिव विवाह का मंचन हुआ और फिर जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर में उत्सव के मद्देनजर बृहस्पतिवार की शाम से ही सुरक्षा दुरुस्त कर दी गई थी।
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार के दिन एसएसपी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और महंत नारायण गिरी से मंदिर व्यवस्था का हाल जाना। मंदिर में रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया।
विज्ञापन
चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर में करीब पांच लाख भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा में इंस्पेक्टर-4, एसआई-42, एचसीपी-30, हेड कांस्टेबल-60, कांस्टेबल-135, और पीएसी- दो कंपनी प्लाटून तैनात रहेगी।
साथ ही मंदिर परिसर और बाहर के क्षेत्र में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर समिति और सिविल डिफेंस के करीब 500 वालंटियर्स सुरक्षा में जुटे रहेंगे। निजी सुरक्षाकर्मी को भी समिति द्वारा हायर किया गया है।