फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Starting from midnight Jalabhishek Gunje pagoda from Har-Har Mahadev

आधी रात से जलाभिषेक शुरू हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Starting from midnight Jalabhishek Gunje pagoda from Har-Har Mahadev
दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाते महंत नरायण गिरि - फोटो : अमर उजाला
शहर के मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गईं। दूधेश्वरनाथ मंदिर शाम से ही रंगबिरंगी रोशनी और फूलों सज गया। बृहस्पतिवार आधी रात 12 बजे से कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में रात 11 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जलाभिषेक से पूर्व मंदिर समिति की ओर से जस्सीपुरा मोड़ से मंदिर तक धूमधाम से शिव बारात निकाली गई।
विज्ञापन


देर रात मंदिर में शिव विवाह का मंचन हुआ और फिर जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर में उत्सव के मद्देनजर बृहस्पतिवार की शाम से ही सुरक्षा दुरुस्त कर दी गई थी।

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार के दिन एसएसपी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और महंत नारायण गिरी से मंदिर व्यवस्था का हाल जाना। मंदिर में रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर में करीब पांच लाख भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा में इंस्पेक्टर-4, एसआई-42, एचसीपी-30, हेड कांस्टेबल-60, कांस्टेबल-135,  और पीएसी- दो कंपनी प्लाटून तैनात रहेगी।


साथ ही मंदिर परिसर और बाहर के क्षेत्र में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर समिति और सिविल डिफेंस के करीब 500 वालंटियर्स सुरक्षा में जुटे रहेंगे। निजी सुरक्षाकर्मी को भी समिति द्वारा हायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed