{"_id":"56fd57e94f1c1b933af00105","slug":"start-up-evaluation-the-copies-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ मूल्यांकन, कॉपियों से निकले नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ मूल्यांकन, कॉपियों से निकले नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। मूल्यांकन के पहले दिन ही गणित और विज्ञान की कॉपियों में 100-100 के नोट निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। मूल्यांकन की गाइड लाइन में कॉपी में रुपये मिलने पर उसका क्या किया जाए इसका कोई दिशा-निर्देश नहीं है। ऐसे में पहले दिन से ही केंद्रों पर पार्टी शुरू हो गई।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर विज्ञान की कॉपी जांच रहे एक परीक्षक ने बताया कि जीव विज्ञान की कॉपी में बच्चों ने 100 से 500 सौ के नोट लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि आम तौर पर गणित और विज्ञान की कॉपियों में बच्चे नोट रख देते हैं। पूर्व से आई कॉपियों में अधिकतर यह मामले देखे जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रश्न का जवाब न आने पर विद्यार्थी उत्तर की जगह नोट लगाकर नंबर देने की विनती करता है। हालांकि इससे कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता। कुछ परीक्षकों का कहना है कि कॉपी में पैसे निकलने से कई बार कॉपी जांच रहे शिक्षक का मनोविज्ञान भी बदल जाता है। विद्यार्थी के प्रति सहानुभूति आ जाती है।
विज्ञापन