{"_id":"572a3de34f1c1bfa525ce90f","slug":"sprint-fill-vehicles-will-jam-from-hapur-octroi-ladder-dredge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भरेंगे वाहन, हापुड़ चुंगी से दूर होगा जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भरेंगे वाहन, हापुड़ चुंगी से दूर होगा जाम का झाम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ चुंगी चौक पर जाम का काम तमाम करने की दिशा में जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। करीब एक साल से चल रही इस योजना को जीडीए अब अमली जामा पहनाने जा रहा है। करीब 38 करोड़ की लागत से बनने वाले इस चार लेन फ्लाईओवर के लिए जीडीए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
जीडीए सचिव/उपाध्यक्ष रविंद्र गोडबोले के अनुसार लंबे समय से हापुड़ चुंगी चौक पर फोर लेन फ्लाईओवर बनाने का काम प्रस्तावित था। एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली सड़क के बीच पड़ने वाले इस चौक पर आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझते थे।
दरअसल इसी चौक से गाजियाबाद शहर के अंदर से मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और लखनऊ जाने वाले वाहनों के अलावा, बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस चौक पर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन
जीडीए सचिव ने बताया कि अब विगत दिनों चार लेन बनने जा रहे इस फ्लाईओवर की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं थी। अब जीडीए इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया 16 मई से 26 मई के बीच पूरी कर ली जाएगी।
जीडीए सचिव ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जनवरी 2018 से जनता को इस फ्लाईओवर का तोफा मिल सकता है।